ऋषिकेश,15जुलाई। अपने मायके से ससुराल के लिए निकली नवविवाहिता के रहस्य में परिस्थिति में गायब हो जाने के परिणाम स्वरुप 5 दिन बाद नवविवाहिता के संयुक्त रोटेशन बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया है ।प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के कयारा  दोगी पट्टी निवासी एक नवविवाहिता का पांच महा  पहले टिहरी फार्म विस्थापित निवासी रायवाला के एक युवक के साथ विवाह हुआ था। लेकिन पति पंजाब के अमृतसर में किसी होटल में कार्य करता था।  और वह अभी भी वहीं पर कार्यरत है। इसी बीच उसकी पत्नी विगत 8 जुलाई को अपने मायके क्यारा दोगी पट्टी से टिहरी फार्म के लिए आई थी। और उसने राय वाला पहुंचकर अपनी बहन को ब्यूटी पार्लर में जाने के लिए सूचना दी थी ।लेकिन उसकी बहन ब्यूटी पार्लर में पहुंच गयी, लेकिन वह ब्यूटी पार्लर नहीं पहुंची। और वहीं से वह रहस्यमय परिस्थितियों मे गायब हो गई। जिस के परिजनों ने  उसी दिन  रायवाला थाने में  गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी थी ।जिसके उपरांत नवविवाहिता आज सुबह रविवार को 8:00 बजे ऋषिकेश संयुक्त बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया है चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच के लिए पुलिस को सूचना दे दी है।

Post A Comment: