ऋषिकेश,15जुलाई। घर से अपने पिता को खाना देने निकली युवती के बाइक की चपेट में आ जाने के परिणाम स्वरुप गंभीर रूप से घायल हो गई ।जिसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया है। प्राप्त समाचार के अनुसार रेखा 19 वर्ष पुत्री जगमोहन सिंह नेगी निवासी ग्राम गुमानीवाला घर से अपने पिता को खाना देने सड़क पर आई थी।,की एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा उसे टक्कर मार दी गई ,और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को सामान्य बताया है ।

Post A Comment: