ऋषिकेश,15जुलाई । एक नवविवाहिता द्वारा अपने मायके में छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है   ।जिसके कमरे से हस्तलिखित एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है ।पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह 8:30 बजे मीरा उम्र 20 वर्ष पत्नी हरकेश कॉलोनी निवासी का विवाह  21 जून को मऊ नाथ उत्तर प्रदेश में हुआ था । जो कि 11 जुलाई को अपने मायके लेबर कॉलोनी ऋषिकेश आई थी ।लेकिन उसने रविवार की सुबह 8:30 बजे अपने कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली  है ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी मीरा का बरामद किया है। जिसमें उसने चार लाइन में अपनी आत्महत्या किये जाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे  मे लेकर  पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।

Post A Comment: