₹3लाख नगद व जेवर लेकर लुटेरा हुआ फरार
- बेटी पर लोहे की रॉड से किया हमला बाल-बाल बची -डकैती के समय व्यापारी की पत्नी डॉक्टर के यहां गई थी
-नगर के व्यापारियों में मचा हड़कंप
ऋषिकेश,09 जुलाई। ऋषिकेश तीर्थनगरी में सोमवार की शाम 6:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी के घर में सरिया लेकर घुसे युवक द्वारा उसके घर की अलमारी तोड़कर लगभग 3लाख से अधिक की नगदी व शादी मे मिले जेवर लेकर फरार हो गया ।जिसका व्यापारी की लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर उस पर लोहे की रॉड से वार भी किया ।लेकिन लड़की किसी तरह बच गई ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जिसने आसपास के घरों में लगे सीसी कैमरे को भी खंगालना शुरू कर दिया है प्राप्त समाचार के अनुसार देहरादून रोड निवासी राजेंद्र गुरेजा के घर में उस समय एक अज्ञात युवक रोड लेकर घुसा जब व्यापारी की पत्नी हेमा गुरेजा डॉक्टर के यहां गई थी ।तथा बच्चे लड़का और लड़की ट्यूशन गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चे जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर खट खट की आवाज हो रही है जिन्होंने चाबी से घर का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवक जो कि रोड लिए था ।उसने घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी तोड़कर उसमें रखे 2 जुलाई को हुए विवाह के दौरान मिले सगन में नोटों का बैग व अलमारी में रखे जेवर का बैग उठाकर भागने लगा। जिस का जब राजेंद्र गुरेजा की बेटी अंशिका गुरेजा ने विरोध किया तो लुटेरे ने उसके सिर पर अपने साथ लाई गई लोहे की रॉड से वार किया ।लेकिन किसी प्रकार अंशिका घायल होने से बच गई और लुटेरा दरवाजे से ही नोटों से भरा बैग व अन्य सामान लेकर फरार हो गया ।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घर का मौका मुआवना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने प्रारंभ कर दिए ,प्रवीण सिंह कोश्यारी का दावा है कि लुटेरा जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। क्योंकि कुछ घरों में लुटेरे की तस्वीर कैद हो गई है इस घटना के बाद नगर में हड़कंप मच गया और तमाम व्यापारी गुरेजा के घर एकत्रित हो गए पुलिस के अनुसार जल्दी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा और डकैती का रहस्य खुल जाएगा।

Post A Comment: