नैनीताल: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा है कि सत्ता और सियासत किसी की विरासत नहीं है। यह वक्त के साथ बदलता रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार विकास के मोर्चे पर नाकामियों पर पर्दा लगाने के लिए मजहबी मामलों को हवा दे रही है। 
कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में शानदार और जानदार भाषण दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी अध्यक्ष के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सके। दावा किया कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस जीतेगी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम बनकर देश के विकास की नई इबारत लिखेंगे। 
नैनीताल क्लब में  वार्ता करते हुए पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे सपा-बसपा से गठबंधन का फैसला हाईकमान करेगा। यदि इस बारे में उनसे राय ली जाएगी तो वह देंगी। बोली 2019 के चुनाव में जनता राहुल को प्रचंड बहुमत से पीएम बनाएगी। 

–– ADVERTISEMENT ––

एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग इस्लाम को नहीं जानते, इस्लाम में औरत के हक क्या हैं, वह सवाल उठा रहे हैं। यह भी जोड़ा कि फायदे के लिए शरीयत का मामला उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता और सियासत किसी की विरासत नहीं है, भाजपा को यह समझना चाहिए। जनता जिसे तय करेगी, वही राज करेगा। 

Post A Comment: