उत्तरकाशी। विकास खण्ड भटवाड़ी के पाला बार्सू रोड पर एक बडा हादसा पेश आया। जहां साइकिल चलाने गए दो बच्चे पहाड़ से गिर गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी। साथ ही उन्हें ढूंढने गये ग्राम प्रधान की भी पहाड़ से गिरने से मौत हो गयी।
विकास खण्ड भटवाड़ी के पाला बार्सू रोड पर गांव के दो बच्चे साईकिल चलाते पहाडी में नीचे जा गिरे । जिसके बाद बच्चों की तलाश में गांव के सभी लोग जुट गए। बच्चों को ढूंढते समय अचानक ग्राम प्रधान पाला भारत सिहं राणा भी उसी स्थान पर पहाड़ी से गिर गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वस्थ केंद भटवाड़ी ले गए जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। ग्रमीणों ने काफी  मशक्कत के बाद बच्चों को भी पहाडी में खोज लिया गया। जिसमे से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, दूसरा  घायल बच्चे को पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र  भटवाडी ले गए उसके बाद देहरादून ले जाते हुए रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक ग्राम प्रधान पाला  भारत सिहं राणा पुत्र स्व० तिरथ सिहं राणा की उम्र लगभग ,45 वर्ष थी। मृतक बच्चे का नाम शिवराज राणा पुत्र अनिल राणा उम्र 14 साल  एवम आकाश उम्र 14 वर्ष पुत्र सुनील है । सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 

Post A Comment: