ऋषिकेश 31 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शिव युवा शक्ति संघ, सोनीपत संस्था के तत्वावधान में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क दवाई मोबाइल डिस्पेंसरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय ऋषिकेश से आज  नि शुल्क दवाई मोबाइल डिस्पेंसरी  को रवाना किया गया। विगत कई सालों से संस्था द्वारा सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए मोबाइल वैन के द्वारा निःशुल्क दवाईयॉ उपलब्ध कराई जाती है ।इस दौरान संस्था द्वारा ऋषिकेश ,नरेन्द्रनगर ,आगराख़ाल एवं अन्य जगहों पर कैंप लगाकर कांवड़ियों का चैकअप भी किया जाता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शिव युवा शक्ति संघ,की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था विगत कई बरसों से समाज सेवा का कार्य कर रही है जिसमें गरीब लड़कीयों की शादी करवाने के साथ ही पर्यावरण, वृक्षारोपण, शिक्षा के बारे में जागृति एवं सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भक्त कांवडियों की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूष कांत दीक्षित, संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार, महासचिव संजीव सरदाना, सचिव राजेश कुमार, मनोज शर्मा ,डॉक्टर राज गोपाल, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, पूरन चंद, पंकज शर्मा, संदीप चौहान, रवींद्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: