Articles by "अभियान"
Showing posts with label अभियान. Show all posts
ऋषिकेश। ऋषिकेश प्राॅपर्टी डेवलेपर्स एण्ड बिल्डर्स ऐसोसिएशन की एक बैठक देहरादून रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में श्री गंगराम आडवाणी की अध्यक्षता में तथा अशोक अग्रवाल, कमल जैन, प्रभाकर पाण्डेय, भगतराम कोठारी राजेश अग्रवाल, प्रेम चंदानी, शम्भु पासवान, ओम प्रकाश पंत, उमेश गोयल, की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें अजय गर्ग को सर्वसम्मिति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अजय गर्ग के नाम का प्रस्ताव ऐसोसिएशन के निर्वतमान अध्यक्ष सतीश कालरा ने रखा जिसे पूरे सदन ने तालियों के साथ सहर्ष स्वीकार किया और सभी सदस्यों ने उनके नाम पर अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की। 
इस अवसर पर संस्था में पांच नये सदस्यों रमन अरोड़ा, सुनील छाबड़ा, कपिल आनन्द, नीरज अग्रवाल और चरणजीत मुतनेजा ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि वर्तमान में प्राॅपर्टी डीलिंग एंव बिल्डर्स का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के समक्ष सरकारी विभागों के कारण कुछ समस्यायें आ रही है। जिनका निराकरण मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय की बेहतरी और उन्नति के लिये संस्था सदस्यों से उनके सुझाव आमंत्रित करती है। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि वे संस्था एक परिवार के रूप में काम करेगी और प्रत्येक सदस्य और अपने व्यापारी भाईयों के हितों की रक्षा के लिए हर समय प्रयासरत रहेगी। 
इस अवसर पर मानव जौहर, निशान्त मलिक, राकेश अग्रवाल, राजीव खुराना, मोहर डंग, जितेन्द्र ईचपलानी, इन्द्र कुमार गोदवानी, महावीर जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, लक्ष्मण चैहान, हरदेव पनेसर, मनोज सेठी, अमित शर्मा, दीपक जाटव, दीपेश कोहली, नीरज चैहान, सरदार जगमीत सिंह व ललित सक्सेना उपस्थित रहे।  
ऋषिकेश 10 अक्टूबर। उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर ऋषिकेश में हटाए जाने वाले अतिक्रमणकारियों पर सोमवार से गरजेगी, जेसीबी ।यह निर्णय बुधवार की शाम को नगर निगम कार्यालय में आयोजित उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों की बैठक के दौरान लिया गया। उप जिला अधिकारी हर गिरी ने बैठक के उपरांत लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक विभागों द्वारा जिन मार्गों पर सड़कों का चिन्रहितीकरण कार्यों  कर लिया है ।उन पर अतिक्रमण हटाए जाने के लिए सोमवार से कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी।  जिसके पहले शनिवार तथा रविवार को लोगों को जागरूक किए जाने के लिए एनाउंस भी किया जाएगा ।हर गिरी ने बताया कि वह हाई कोर्ट द्वारा दिए गए अतिक्रमण हटाए जाने के निर्णयों का अक्षर सह पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने से पूर्व विभागों द्वारा सड़कों की पैमाइश के साथ अतिक्रमणकारियों के भवनों पर भी चिन्हिती करण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है ।उन्होंने बताया कि सोमवार को तिलक मार्ग, हीरालाल मार्ग तथा रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है ।साथ ही उपजिलाधिकारी हर गिरी का कहना था कि अतिक्रमणकारियों के पैमाइश को लेकर चल रहे विवादों का भी पटाक्षेप कर लिया गया है ।जिनके द्वारा सुनवाई के दौरान दी गई आपत्तियों का निराकरण हो गया है ।साथ ही जो अभी विवादित मामले हैं ,उन पर सुनवाई जारी है। जिनके विवाद का समाधान भी शीघ्र कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी छोटे से लेकर बड़े तक पहुंच वाले लोगों का अतिक्रमण की जद में यदि कोई भवन आएगा ,तो उस पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ।जो बात से मानेगा ,उसे बात से मनाया जाएगा ।नहीं तो विभाग सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाएंगे ।बैठक में के  पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह ,एच आर डी ए के सुनील पराशर ,  नगर निगम की निशांत अंसारी, प्रवीण सिंह ,आरके बहुगुणा ,आरसी कुलकर्णी ,वीके माथुर ,दयाराम ,वी एस रावत पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे।
 बिलों के भुगतान में हो रही है करोड़ों की धांधली -लल्लन राजभर
ऋषिकेश,20 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी ने विद्युत विभाग के बिजली बिलों के भुगतान में हो रही धांधली को लेकर आंदोलन किए जाने का ऐलान किया है यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा संयोजक ललन राजभर ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के देते हुए बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बिलों में जमा कराए जाने को लेकर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है जिसके कारण उपभोक्ताओं पर भारी बोझ पड़ रहा है राजभर ने बताया कि बिजली का बिल प्रत्येक माह जमा न कर विभाग 2 महीने का बिल जमा करवा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता को मिलने वाली बिजली के बिल में छूट मारी जा रही है उन्होंने कहा ऋषिकेश क्षेत्र में 21000 उपभोक्ता है जिन पर बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल भी समय पर नहीं पहुंचाये जा रहे हैं। जिसका विभाग के अधिकारियों ने स्पष्टीकरण किया है कि उनके पास कर्मचारियों का अभाव है जिससे नियमित रूप से बिल नहीं भर रहे हैं उन्होंने कहा कि यदि उनके पास कर्मचारी नहीं है तो वह उपभोक्ताओं से वसूल की जाने वाली धनराशि में से कुछ बेरोजगारों को हायर कर कर्मचारियों की नियुक्ति करें, और विद्युत उपभोक्ताओं को बिल समय पर जमा करवाएं उनका कहना था कि विभाग द्वारा बिजली की दर 80 पै. यूनिट  मंथ के हिसाब से लिया जाएगा लेकिन 2 माह का बिल बिल जमा करवा कर उसे डबल बिल जमा करवा रहा है। लल्लन राजभर का क्या नाम था कि 1 से 100 यूनिट का बिल प्रति रेट ₹2 65 पैसे प्रति मिनट के साथ लिया जाता अगर यह  बढ़कर 200 हो जाती है तो उसका बिल प्रति यूनिट ₹3 हो जाता है आम आदमी की जेब खाली हो रही है उन्होंने कहा कि इस ख्वाब से 40हजार रुपए प्रतिमाह को जा रहा है जो अनुचित जिसमें करोड़ों रुपए का घोटाला होने की संभावना बनी है लल्लन राजभर ने कहा कि यदि विभाग ने बिल जमा करने का समय एक महा नहीं रखा तो बहुजन समाज पार्टी चरणबद्ध तरीके से विवाह के खिलाफ अपना आंदोलन करेगी जिसके अंतर्गत 23 अगस्त को उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा 24 अगस्त को जन जागरण किया जाएगा। तथा सितंबर के प्रथम सप्ताह में चरणबद्ध आंदोलन होगा। जिसकी बहुजन समाज पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है पत्रकार वार्ता में बहुजन समाज पार्टी के प्रदीप कुमार जिला प्रभारी परमेश्वर राजभर, नगर अध्यक्ष पंकज जाटव, सुरेंद्र गुप्ता, रामबदन सहानी,  पारसनाथ  यादव, शुभम यादव, हीरामन, हरिश आदि भी उपस्थित थे।
ऋषिकेश 31 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शिव युवा शक्ति संघ, सोनीपत संस्था के तत्वावधान में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क दवाई मोबाइल डिस्पेंसरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय ऋषिकेश से आज  नि शुल्क दवाई मोबाइल डिस्पेंसरी  को रवाना किया गया। विगत कई सालों से संस्था द्वारा सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए मोबाइल वैन के द्वारा निःशुल्क दवाईयॉ उपलब्ध कराई जाती है ।इस दौरान संस्था द्वारा ऋषिकेश ,नरेन्द्रनगर ,आगराख़ाल एवं अन्य जगहों पर कैंप लगाकर कांवड़ियों का चैकअप भी किया जाता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शिव युवा शक्ति संघ,की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था विगत कई बरसों से समाज सेवा का कार्य कर रही है जिसमें गरीब लड़कीयों की शादी करवाने के साथ ही पर्यावरण, वृक्षारोपण, शिक्षा के बारे में जागृति एवं सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भक्त कांवडियों की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूष कांत दीक्षित, संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार, महासचिव संजीव सरदाना, सचिव राजेश कुमार, मनोज शर्मा ,डॉक्टर राज गोपाल, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, पूरन चंद, पंकज शर्मा, संदीप चौहान, रवींद्र राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नैनीताल: नगर के आलसेंट स्कूल की छात्रा आस्था चतुर्वेदी ने रसिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बरूस को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया है। आस्था की इस उपलब्धि को विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने नगर व राज्य की उपलब्धि करार दिया है। 
प्रधानाचार्य जरमाया ने बताया कि आस्था चतुर्वेदी कक्षा 9वीं की छात्रा है। इस चोटी पर चढ़ने के लिए पिछले दो सालों से प्रयास कर रही थी। इस वर्ष उसे जाने का मौका मिल गया और यह कामयाबी भी हासिल कर ली। पर्वतारोही अभियान दल में उनके साथ ब्रिटिश की तीन, रूस की तीन व स्विटलरलैंड की एक छात्रा शामिल थीं।
आस्था जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में नैनीताल से रवाना हो गई थी और साहसिक दल में शामिल हो गई। 27 जुलाई की सुबह साढे़ आठ बजे एल्बरूस की चोटी फतह कर तिरंगा व विद्यालय का ध्वज फहराया। आस्था की दो बहनें ऑलसेंट स्कूल में ही अध्ययनरत हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। 

पौड़ी: सीमांत उत्तरकाशी जिले की पंचगाईं पट्टी की अपेक्षाकृत कम साक्षर महिलाओं ने अपने पति एवं जवान बेटों में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ जिस तरह की सख्ती पेश की है, वह अन्य समाजों के लिए अनुकरणीय ही नहीं नारी सशक्तीकरण की मिसाल भी है। इसी सख्ती का नतीजा है कि आज जिले के मोरी ब्लाक की रुपिन व सुपिन घाटी से लगी पंचगाईं पट्टी के 22 गांवों में लोग नशे से तौबा कर चुके हैं।
शराब, चरस व अफीम के नशे से बरबाद हो रही नई पीढ़ी के युवाओं और जवां मर्दों को सुधारने के लिए अनपढ़ और अपेक्षाकृत कम पढ़ी-लिखी महिलाओं ने इसी साल अप्रैल में यह अनूठी मुहिम शुरू की। हालांकि, इस मुहिम का बहुत प्रचार नहीं मिला, लेकिन मोरी ब्लाक की रुपिन और सुपिन घाटी से लगी पंचगाईं पट्टी में इसका जबरदस्त असर हुआ। नतीजा, आज पंचगाईं पट्टी के 22 गांव शत-प्रतिशत नशामुक्त होकर समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं। सोमेश्वर देवता के उपासक इस क्षेत्र में अब कोई भी पुरुष घर पर शराब व अन्य मादक पदार्थों का सेवन न तो स्वयं करता है और न दूसरों के लिए ही जाम सजाए जाते हैं। यहां तक कि चौक-चौबारों में ताश खेलने वाले लोगों पर भी जुर्माना वसूलने की परंपरा विकसित होने से अब यह कुरीति भी समाप्त होने लगी है।
ऐसे हुई अभियान की शुरुआत
पंचगाईं की तारा देवी, मीमरी देवी, अतरी देवी व लच्छी देवी बताती हैं कि नशाखोरी से बरबाद होती भावी पीढ़ी को सुधारने के लिए इस अभियान की शुरुआत हमने अप्रैल 2017 में बिस्सू मेले के दौरान फिताड़ी से की। हमने सोमेश्वर देवता की डांगरी (प्रतीक) के गांव पहुंचने पर उसे छूकर नशाखोरी बंद कराने का संकल्प लिया। इस संकल्प का ही असर है कि हम घर में शराब समेत अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वाले पति एवं बेटों की शिकायत खुद ही पंचायत में करती हैं। 
पत्नी की शिकायत पर दंडित हुए प्रधान
अभियान से जुड़ी अनीता देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी आदि बताती हैं कि अभियान के तहत व्यक्ति के खुद शराब पीने पर 500 रुपये, अन्य लोगों को पिलाने पर 5000 रुपये और ताश खेलने व धूमपान करने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। क्षेत्र की ग्रामसभा रेक्का के प्रधान प्रह्लाद ङ्क्षसह बताते हैं कि उन्हें भी शराब पिलाने पर पत्नी की शिकायत के बाद महिला पंचायत में 5000 रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कसम खा ली कि अगली बार से ऐसी गलती भूल से भी नहीं करेंगे।
जुर्माने की राशि से पुण्य के कार्य
महिलाएं जुर्माने के रूप में वसूली गई राशि को गरीब बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह और इलाज पर खर्च कर सामूहिक सहभागिता का नया अध्याय लिख रहीं हैं। अभियान से जुड़ी कल्गा देवी व मीमरी देवी बताती हैं कि शादी-ब्याह जैसे आयोजनों पर भी हमारी विशेष नजर रहती है।
 ---विधानसभा अध्यक्ष ने वृक्ष लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का  संदेश

ऋषिकेश ,10 जुलाई। देहरादून वन प्रभाग, ऋषिकेश रेंज के तत्वाधान में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा वृक्षारोपण शुभारंभ सप्ताह पर आज वीरपुर खुर्द, ऋषिकेश मैं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर सप्ताह का शुभारंभ किया।
गंगा वृक्षारोपण सप्ताह जोकि 9 से 15 जुलाई तक चलेगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल के जन्मोत्सव को आज इस वृक्षारोपण सप्ताह मैं सम्मिलित कर मनाया गया। इस मौक़े पर सभी  प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पीयूष अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।श्री अग्रवाल ने कहा कि पुत्र के जन्मोत्सव पर हमेशा वृक्षारोपण करते हैं ।उन्होंने सभी उपस्थति लोगों को भी परिवार में आने वाले विशेष मौकों पर वृक्षारोपण करने की सलाह दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि भविष्य को सुनिश्चत रखना है तो पेड़ लगाना होगा नही तो भविष्य में आक्सीजन का सिलीण्डर साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने मॉ गंगा को जीवनदायी बताया तथा उनको स्वच्छ रखने में सभी को आगे आने की अपील की। 
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपील की कि वृक्षारोपण को अपने व्यवहार में लाएँ एवं प्रकृति का जो सुख भोग रहे हैं इसके प्रति हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि आने वाला भविष्य भी खुली हवा में साँस ले सके।
इस दौरान नमामि गंगे के तहत क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए वन प्रभाग द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से थैले वितरित किए गए साथ ही ग्राम वासियों को पौधों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर डीएफओ देहरादून वन प्रभाग राजीव धीमान ने कहा कि गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत पाँच राज्य चयनित किए गए हैं जिसमें से उतरा खंड एक राज्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि फलदार वृक्ष लगाएं एवं हरियाली के साथ सुख समृद्धि पाएँ ।राजीव धीमान ने कहा कि पौधे लगाने के बाद अनुरक्षण करना अत्यावश्यक है तभी जाकर हमारा मिशन क़ामयाब हो पाएगा। उन्होने विभाग द्वारा वृक्षारोपण के संबंध में किए जाने वाले कार्यों से क्षेत्र के लोगों को अवगत कराया ।
इस अवसर पर एसडीओ बी बी मरतौलिया,रेंजर आर एस नेगी, रवींद्र राणा ,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कुसुम कंडवाल, अनिता मंनगाई ,चेतन शर्मा, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी,  बबिता कश्यप ,इन्द्र कुमार गोदवानी ,सरोज डिमरी ,कविता साह, संभु पासवान ,चारु माथुर कोठारी ,नगीना रानी ,स्नेह लता शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओएनजीसी के एएनएम आॅडिटोरियम में उत्तराखण्ड वन विभाग तथा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वर्ष 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट एवं देहरादून जू के ब्रोसर का अनावरण किया। पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘बीट प्लाॅस्टिक पोल्यूशन’ प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कैसे करें विषय पर आॅनलाइन डिजिटल निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पाॅलीथीन के इस्तेमाल पर रोक लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों और भारत के कई राज्यों में पाॅलीथीन पर प्रभावी नियंत्रण के अच्छे प्रयास किये हैं। उत्तराखण्ड में नैनीताल, गोपेश्वर, श्रीनगर, पौड़ी में भी जन-जागरूकता से पाॅलीथीन पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि पाॅलीथीन के प्रयोग का पर्यावरण व वन्य जीवों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। पाॅलीथीन प्रतिबन्ध के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। स्कूलों में बच्चों को पाॅलीथीन के दुष्प्रभावों पर जागरूक करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आन्दोलन बनाना जरूरी है। पाॅलीथीन मुक्त उत्तराखण्ड एवं पर्यावरण संरक्षण के अन्य कार्यों के लिए राज्य, जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर ईको टाॅस्क फोर्स बनाई जायेगी। इसमें प्रशासन के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, पर्यावरण से जुड़े एवं गैर सरकारी संगठनों के लोगों को शामिल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अभियान में यदि राजनैतिक इच्छाशक्ति, प्रशासन की ताकत एवं सामाजिक शक्ति जुड़ती है, तो वह अभियान अवश्य सफल होता है। जल संरक्षण की दिशा में हमें विशेष कदम उठाने होंगे। जल के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए वर्षा जल का संरक्षण करना जरूरी है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। सरकारी आवासों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा  गंगा बेसिन भारत की 45 प्रतिशत लोगों को खाद्यान उपलब्ध कराती है। गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाये रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नमामि गंगे अभियान में हम सबको सहयोग देना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक जयराज, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस.पी. सुबुद्धि, गति फाउण्डेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल, सचिव सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, पर्यावरण विशेषज्ञ विपिन कुमार, सनत कुमार, देहरादून जू के निदेशक श्री पी.के पात्रो एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।