ऋषिकेश 10 अक्टूबर। उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर ऋषिकेश में हटाए जाने वाले अतिक्रमणकारियों पर सोमवार से गरजेगी, जेसीबी ।यह निर्णय बुधवार की शाम को नगर निगम कार्यालय में आयोजित उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों की बैठक के दौरान लिया गया। उप जिला अधिकारी हर गिरी ने बैठक के उपरांत लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक विभागों द्वारा जिन मार्गों पर सड़कों का चिन्रहितीकरण कार्यों कर लिया है ।उन पर अतिक्रमण हटाए जाने के लिए सोमवार से कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसके पहले शनिवार तथा रविवार को लोगों को जागरूक किए जाने के लिए एनाउंस भी किया जाएगा ।हर गिरी ने बताया कि वह हाई कोर्ट द्वारा दिए गए अतिक्रमण हटाए जाने के निर्णयों का अक्षर सह पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने से पूर्व विभागों द्वारा सड़कों की पैमाइश के साथ अतिक्रमणकारियों के भवनों पर भी चिन्हिती करण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है ।उन्होंने बताया कि सोमवार को तिलक मार्ग, हीरालाल मार्ग तथा रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है ।साथ ही उपजिलाधिकारी हर गिरी का कहना था कि अतिक्रमणकारियों के पैमाइश को लेकर चल रहे विवादों का भी पटाक्षेप कर लिया गया है ।जिनके द्वारा सुनवाई के दौरान दी गई आपत्तियों का निराकरण हो गया है ।साथ ही जो अभी विवादित मामले हैं ,उन पर सुनवाई जारी है। जिनके विवाद का समाधान भी शीघ्र कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी छोटे से लेकर बड़े तक पहुंच वाले लोगों का अतिक्रमण की जद में यदि कोई भवन आएगा ,तो उस पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ।जो बात से मानेगा ,उसे बात से मनाया जाएगा ।नहीं तो विभाग सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाएंगे ।बैठक में के पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह ,एच आर डी ए के सुनील पराशर , नगर निगम की निशांत अंसारी, प्रवीण सिंह ,आरके बहुगुणा ,आरसी कुलकर्णी ,वीके माथुर ,दयाराम ,वी एस रावत पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे।


Post A Comment: