ऋषिकेश। सिंगापुर में 29 से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित हुई इंटरनेशनल एशियन मेमोरी चैंपियनशिप 2018 का खिताब जीतकर तीर्थ नगरी ऋषिकेश का गौरव बढ़ाने वाले मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव का  आज बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान के प्रबंध कार्यालय में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह का शुभारंभ बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक मौलिक विचारक बजरंग मुनि,संस्थान निदेशक आचार्य पंकज एवं गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने सयुक्त रूप से दीप प्र्जवलित कर किया।संस्थान में उपस्थित लोगों द्वारा प्रतीक यादव को फूल मालाएं एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तो संस्थान निदेशक आचार्य पंकज एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने प्रतीक  यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनकी इस उपलब्धि हेतु सम्मानित किया। इस मौके पर गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने कहा कि अब तक लगातार छ बार इंडियन मेमोरी चैंपियन का खिताब जीत चुके एक मात्र भारतीय मेंटल एथलीट प्रतीक यादव द्वारा सिंगापुर में 29 से 30 सितम्बर के बीच आयोजित इंटरनेशनल एशियन ओपन मेमोरी चैंपियशिप 2018 में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुवे 40 से अधिक देशों के 143प्रतिभागियों को पछाड़ते हुवे अब तक चैंपियन रहे चीन के प्रतिभागी को हराकर इंटरनेशनल एशियन मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।प्रतीक यादव अब एशियन चैंपियशिप जीतने वाले पहले (मेंटल एथलीट) भारतीय खिलाड़ी बन चुके है। इनकी इस उपलब्धि से प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश का मान बड़ा है।प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाकर विश्व पटल पर मेमोरी रेंकिंग में अपना चोथा स्थान बना लिया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। अब प्रतीक का अगला लक्ष्य दिसम्बर में आयोजित होने वाली विश्व मेमोरी चैंपियनशिप जीतकर विश्व विजेता बनने का है। डॉ नेगी ने राज्य सरकार द्वारा प्रतीक यादव को शिक्षा के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की बात करते हुवे कहा की इससे राज्य के सभी स्कूली बच्चो को उनकी याददाश्त बढ़ाने में विशेष लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर  डॉ प्रकाश बिजलवान,उत्तम सिंह असवाल, रमाकांत पाल,अंकित नेथानी,टीकाराम देवरानी,अरविंद तिवारी,मंगल प्रसाद,यशवंत भंडारी,नवीन शर्मा,आशुतोष कुड़ीयाळ उपस्थित थे।

Post A Comment: