ऋषिकेश,10अक्टूबर। नगर के एक गुड़ व्यापारी ने पूर्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर के ख्याति प्राप्त फाइनेंसर पर अपनी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने व उससे छेड़छाड़ के साथ अश्लील बाते करने का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है बुधवार की दोपहर को भरत बिहार ऋषिकेश निवासी तरविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम दी तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी व उसका परिवार भरत विहार में काफी समय से रह रहा है । जिन्होंने नगर के आम आदमी पार्टी के पूर्व नेेता व नगर के ख्याति प्राप्त फाइनेंसर से कुछ पैसे लिए थे। जिसकी सही समय पर अदायगी भी कर दी ग ई। उसके बावजूद फाइनेंसर द्वारा उस पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने लगा ।इस दौरान फाइनेंसर ने उनके घर पर उसकी गैरमौजूदगी में आना जाना शुरू कर दिया। लेकिन हद तब हो गई ,जब फाइनेंसर ने उनके द्वारा दिए गए, चेक के एवज में उनकी पत्नी से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। और इससे ज्यादा हद तब हुई जब 29 सितंबर को उनकी गैरमौजूदगी में फाइनेंसर नेे उनके घर में घुस कर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा ।जब उनकी पत्नी ने विरोध किया तो पीडित महिला के पति को जाने से मारने की धमकी दी।तहरीर में यह भी कहा गया कि फाइनेंसर ने पहले भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिए जाने का हवाला भी दिया। तहरीर में आगे कहा गया की उनकी पत्नी से अवैध संबंध बनाने पर नाकाम रहने पर वह अब मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है ।जिससे उन्हें जान माल का खतरा बना है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि तरविंदर सिंह की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कर मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में गुड व्यापारी ने आप पार्टी के पूर्व नेता व फाइनेंसर के विरुद्ध पत्नी के साथ छेड़छाड़ की पुलिस को दी तहरीर


Post A Comment: