ऋषिकेश 10 अक्टूबर। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के निकट एक टेंपो ट्रेवल्स के गहरी खाई में गिर जाने के परिणाम स्वरुप तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया प्राप्त समाचार के अनुसार लगभग 4:00 बजे श्रीनगर की ओर से एक टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश की ओर आ रहा था कि शिवपुरी के निकट एक गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सवार चंदन कुमार उम्र 18 साल पुत्र संतोष झा अशोक नगर दिल्ली ,हरीश 22 वर्ष पुत्र लालता निवासी बेगमाबाद रामपुर उत्तर प्रदेश जितेंद्र 23 साल पुत्र रामस्वरूप ना जिया मऊ अमेठी उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Post A Comment: