ऋषिकेश। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मुकदमें में फरार चल रही महिला को पुलिस ने तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्द्र सिह रावत पुत्र इन्द्र सिह रावत निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने थाने पर सूचना अंकित करायी कि यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व0 गब्बर सिह निवासी हरिधाम कालोनी गुमानीवाला ऋषिकेश, रोहित नेगी निवासी बद्री विशाल इण्टर प्राईजेज रेलवे रोड ऋषिकेश व रश्मि नेगी निवासी उपरोक्त ने कम्बोडिया भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी से 3,70,000 रूपये हड़प लिये हैं।
    इस सूचना पर थाने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। मुकदमें से सम्बन्धित यशपाल सिंह नेगी को पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जो वर्तमान में जिला कारागार टिहरी में बन्द है।
धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया तथा अभियुक्तगण के सम्भावित स्थानों पर कई बार छापेमारी की गयी। पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त रश्मि वर्तमान में सिगांपुर में रह रही है।
 पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुकदमें से सम्बन्धित
अभियुक्ता रश्मि पुत्री सुरेन्द्र निवासी सुमन विहार, बापूग्राम गली नं0 04, आईडीपीएल ऋषिकेश, सिगांपुर से ऋषिकेश आयी हुई है तथा श्यामपुर बाईपास पर खड़ी है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने रश्मि को गिरफ्तार किया गया, जिसे प्रातः न्यायालय पेश किया जायेगा।
अपराध करने का तरीका -
यह लोग भोले भाले लोगो को विदेशों में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे रूपये ऐंठ लेते हैं। काफी रूपया इक्कठा होने के बाद यह लोग फरार हो जाते हैं।

महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
प्रभारी निरीक्षक रितेश साह
 उ0नि0 दीपक धारीवाल
महिला कॉस्टबेल गुलनज व सम्पत्ति राणा शामिल रही।

Post A Comment: