ऋषिकेश। ऋषिकेश प्राॅपर्टी डेवलेपर्स एण्ड बिल्डर्स ऐसोसिएशन की एक बैठक देहरादून रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में श्री गंगराम आडवाणी की अध्यक्षता में तथा अशोक अग्रवाल, कमल जैन, प्रभाकर पाण्डेय, भगतराम कोठारी राजेश अग्रवाल, प्रेम चंदानी, शम्भु पासवान, ओम प्रकाश पंत, उमेश गोयल, की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें अजय गर्ग को सर्वसम्मिति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अजय गर्ग के नाम का प्रस्ताव ऐसोसिएशन के निर्वतमान अध्यक्ष सतीश कालरा ने रखा जिसे पूरे सदन ने तालियों के साथ सहर्ष स्वीकार किया और सभी सदस्यों ने उनके नाम पर अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की। 
इस अवसर पर संस्था में पांच नये सदस्यों रमन अरोड़ा, सुनील छाबड़ा, कपिल आनन्द, नीरज अग्रवाल और चरणजीत मुतनेजा ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि वर्तमान में प्राॅपर्टी डीलिंग एंव बिल्डर्स का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के समक्ष सरकारी विभागों के कारण कुछ समस्यायें आ रही है। जिनका निराकरण मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय की बेहतरी और उन्नति के लिये संस्था सदस्यों से उनके सुझाव आमंत्रित करती है। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि वे संस्था एक परिवार के रूप में काम करेगी और प्रत्येक सदस्य और अपने व्यापारी भाईयों के हितों की रक्षा के लिए हर समय प्रयासरत रहेगी। 
इस अवसर पर मानव जौहर, निशान्त मलिक, राकेश अग्रवाल, राजीव खुराना, मोहर डंग, जितेन्द्र ईचपलानी, इन्द्र कुमार गोदवानी, महावीर जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, लक्ष्मण चैहान, हरदेव पनेसर, मनोज सेठी, अमित शर्मा, दीपक जाटव, दीपेश कोहली, नीरज चैहान, सरदार जगमीत सिंह व ललित सक्सेना उपस्थित रहे।  

Post A Comment: