ऋषिकेश,31अक्टुबर। नगर की एक महिला के साथ फाइनेंसर द्वारा की गई अभद्रता का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था ।कि फाइनेंसर ने महिला को संरक्षण देने वाले ऋषिकेश कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पंत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली में पंत ने एक और तहरीर देकर पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है। बुधवार की दोपहर कांटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पंत के साथ पहुंचे नगर के संभ्रांत नागरिकों ने एक तहरीर देकर पुलिस को कहा है कि शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पंत ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करने के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है ।जिन्हें 1 अक्टूबर को कोतवाली ऋषिकेश में नगर के फाइनेंसर दिनेश कोठारी निवासी देहरादन मार्ग के विरुद्ध धारा 354 तथा 506 के अंतर्गत एक मामला तरविंदर सिंह तथा उसकी पत्नी कंवलजीत की शिकायत पर दर्ज करवाया गया था ।प्रार्थी ने दिनेश कोठारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें सहयोग किया था ।जिस से नाराज होकर दिनेश कोठारी उनसे रंजिश रखता है तथा रंजिश के कारण वह निरंतर पुनीत टेलीफोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है ।और कह रहा है कि यदि तूने तरविंदर सिंह व कंवलजीत की मदद की तो उसे जान से मार देगा। कोठारी ने व्यापार मंडल के नाम से नगर में चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप में भी धमकी भरा पोस्ट 30 अक्टूबर को जारी किया है ।जिसके बाद वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है पुलिस ने ओम प्रकाश पंत की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश के फाइनेंसर ने कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी


Post A Comment: