देहरादून 31 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए उनसे कहा है कि वे स्टिंग षड्यंत्र मामले पर अपना रुख साफ करें और बताएं कि क्या वे स्टिंग षड्यंत्र के पक्ष में हैं या विरोध में ?
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने आज यहां कहा कि स्टिंग षड्यंत्र जिसका खुलासा संबंधित चैनल के ही उस कर्मचारी ने किया जो ऐसे मामलों में स्वयं भी शामिल रहता था । उसके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कार्यवाही की । अभी इस मामले में और गहराई से जांच होनी है जिससे षड्यंत्र का पूरा खुलासा हो सके जैसा कि एन एच 74 घोटाला जांच में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं उनसे इस आशय की बात सामने आ रही है कि कांग्रेस नेताओं स्टिंग षड्यंत्र के पक्ष में कोई खेल कर रहे हैं जिससे मामला भटक जाए । इसमें कांग्रेस के अंदर की राजनीति भी दिखाई दे रही है । क्योंकि पिछले चर्चित स्टिंग को लेकर भी कांग्रेस के ही अंदर की कई चर्चायें थी।
डॉ भसीन ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले की निष्पक्ष रूप से गहराई से जांच होगी और सब बातों का खुलासा किया जाएगा । यदि कोई मामले को गलत दिशा देने या अनर्गल आरोप लगाने का प्रयास करेगा तो वे प्रयास भी सफल नहीं होंगे। जहाँ तक एक व्यक्ति को सुरक्षा देने का सवाल है तो यह सुरक्षा उस समय उत्तर प्रदेश सरकार जो भाजपा की नहीं थी की संस्तुति पर दी गई थी और अब नए खुलासे होने पर नए रूप में कार्यवाही की जा रही है ।

Post A Comment: