देहरादून 31 अक्टूबर। उत्तरकाशी में आज कांग्रेस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उत्तरकाशी के कई वरिष्ठ नेताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने भाजपा की सदस्यता प्रदान की । भाजपा में शामिल होने वालों में उत्तरकाशी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नत्थी लाल शाह,प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती पवना सेमवाल सहित एक दर्जन नेता हैं। ( सूची संलग्न)।
     आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, भाजपा के सिद्धान्तों व उत्तराखंड में सरकार व संगठन के कार्यों से प्रभावित हो कर कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का जो निर्णय लिया हम उसका स्वागत करते हैं। आज उत्तरकाशी में कांग्रेस लगभग समाप्त हो गई है ।
   इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल रावत, श्री नत्थी लाल शाह ने भी विचार रखे। कार्य क्रम  में प्रदेश महामंत्री श्री खजान दास, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष श्री श्याम डोभाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भास्कर नैथानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री बलजीत सोनी उपस्थित थे । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ भसीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट के निकट भविष्य में होने वाले उत्तरकाशी दौरे में एक बड़े कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल होंगे ।

Post A Comment: