ऋषिकेश,3 अक्टूबर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अपना उपचार करवाने आए एक रोगी एम्स की तीसरी मंजिल से नीचे कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु एम्स में ही भर्ती कर लिया गया है प्राप्त समाचार के अनुसार बापू ग्राम निवासी सुनील कुमार जोकि एम्स में मनोरोग विभाग में उपचार के लिए आया था । जिसकी सूचना मिलते ही एम्स में हड़कंप मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील मनोरोगी बापू ग्राम का रहने वाला है। जो कि बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे वह अपनी पत्नी और माता पिता के साथ एम्स में मनोरोग विभाग की ओपीडी में आया था। उसका हाथ उसकी माता ने पकड़ा हुआ था। अचानक उसने हाथ छुड़ाकर तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुनील पुत्र राजपाल निवासी बापू ग्राम गली नंबर 3 पत्नी का नाम प्रीति जिसके दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की सुनील राजमिस्त्री का काम करता है 5 महीने से काम ना होने के कारण डिप्रेशन में था जिसकी हालत गंभीर बनी है।


Post A Comment: