देहरादून। सहयोग और समन्वय बनाकर काम करें पुलिस
कांवड़ मेला2018 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गुरूवार को डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला की अध्यक्षता में जिलाधिकारी दीपक रावत तथा एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की ब्रीफिंग की।
 अजय रौतेला पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारापुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 04सुपर जोन, 26 जोन तथा 100सैक्टरों में ड्यूटी में तैनात प्रत्येक सैक्टर मजिस्ट्रेटट तथा पुलिस कर्मी आपसी तालमेल और समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही बताया कि प्रति वर्ष कांवडियों की भारी संख्या के बावजूद किसी भी परिस्थति से निपटने के लिए मानसिक रूप से सभी कर्मी खुद को मजबूत बनाकर पूरे धैर्य के साथ मेला सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा अपने ड्यूटी प्वांइट पर तैनात  होने पर किसी भी आपात स्थिति में अपने मोबाईल तथा वायरलेस सेट से अपने उच्च अधिकारी को तत्काल सूचित करें। वायरलेस सैट के प्रयोग में अनुशासन बरतें। अनावश्यक बातचीत हैण्ड सैट पर न करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करें। कांवड़ियों से संवाद बनाये रखें। उनकी सहायता करें। संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तु के प्रति सतर्क रहें।
अशोक कुमार अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था द्वारा निर्देश दिये गये कि कांवड़़ मेला उत्तरखण्ड में पुलिस की कठिनतम डयूटी मे से एक है। जहां कम समय में भारी भीड़,उमस के मौसम में पूरी निष्ठा से कार्य करना है। कांवडियों के प्रतिकूल व्यवहार पर प्रतिक्रिया से बचें। अपने उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दें। ट्रैफिक मैनेजमेंट कांवड़ मेला सम्पन्न कराने में एक महत्वूपर्ण भूमिका निभाता है इसका भी नियमानुसार पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि संवेदनशील व संदिग्ध परिस्थितियों के लिए तैयार रहें सुरक्षित मेला सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।
मेला ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट इस बार ड्यूटी के दौरान जिलाधिकारी की ओर से लागू किये गये ड्रेस कोड में नजर आयेंगे।
इस अवसर पर एसएसपी श्री कृष्ण कुमार वीके,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खण्डेलवाल,एसपी क्राइम टीसी मंजूनाथ,एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्र,एडीएम प्रशासन भगवत किशोर मिश्र,एसपी सिटी ममता वोहरा सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post A Comment: