देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुन पर नगर में निकाली  टूव्हीलर रैली
ऋषिकेश, 26  जुलाई । लायंस क्लब ऋषिकेश द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर में  देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुन पर टू व्हीलर  रैली निकाली ।वहीं उनके द्वारा कारगिल शहीद मनीष थापा तथा विकास  गुरंग के परिजनों को शाल ओढा कर सम्मानित किया गया ।लायंस क्लब के अध्यक्ष अतुल जैन की अध्यक्षता व धीरज मखीजा के संचालन में आयोजित बृस्पतिवार को कारगिल विजय दिवस  समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल उप जिलाधिकारी हर गिरी ने कारगिल शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा तथा विकास  गुरंग के  पिता रमेश गुरंग तथा शहीद अमित सेमवाल के पिता तारा दत्त सेम वाल वमाता पुष्पा सेमवाल को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल में हुए पाकिस्तान से युद्ध के दौरान 535 भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को मात देते हुए अपनी शाहदत दी थी ।  यह दिन भारतीय सैनिकों के लिए यादगार के रूप में जाना जाएगा।  जो कि पाकिस्तान ने छदम युद्ध के रुप  मे लडा गया था जहां हमारे जांबाजों ने अपने जौहर दिखाते हुए पाकिस्तान के जवानों को वापस लौटने के लिए विवश कर दिया था ।आज का दिन भारत के इतिहास में कारगिल जवानों के शहीदों के रूप में जाना जाएगा ।  मनीश थापा की याद रेलवे रोड पर  द्बार शिलान्यास भी किया। इस दौरान देहरादून मार्ग TVS के शोरूम से टू व्हीलर रैली निकाली गई  जिसका समापन रेलवे मार्ग पर  शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। जहां सभी लायंस क्लब के का इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अतुल जैन ,हिमांशु अरोरा, मयंक गुप्ता ,प्रशांत जमदग्नी ,सुदामा सिंगल ,लविश अग्रवाल , धीरज मखीजा मलिक गजल पंकज चंदानी आदित्य अग्रवाल आशीष अग्रवाल मोहन लाल शर्मा, सहित सभी लायंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।
 भाजपा ने भी मनीष थापा को दी श्रद्धांजलि
 वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष केशव शर्मा चेतन शर्मा की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित मनीष थापा की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर भाजपा जैसी कुसुम कंडवाल स्नेह लता शर्मा पंकज शर्मा अंकित पांडे राजपाल ठाकुर दिनेश सती सीमा शर्मा अनीता ममगाई सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: