सभी घाट हुए जलमग्न
प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले सभी झुग्गी झोपड़ी वालों को हटने की दी चेतावनी
ऋषिकेश ,26 जुलाई। पहाड़ों में लगातार हो रही वर्षा के कारण  अलकनंदा, भागीरथी गंगा नदी अपने पूरे उफान पर  बह रही है जिसके कारण ऋषिकेश  का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर  पहुंच गया तथा गंगा के सभी पानी में डूब गए हैं ।जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में गंगा तटों पर रहने वाले सभी नागरिकों से  अपील की है कि वह शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं  केंद्रीय जल आयोग के  अधिशासी अधिकारी विक्रमसिंह पाल का कहना है कि  दोपहर  1:00 बजे  गंगा का जलस्तर  खतरे के निशान से ऊपर चला गया है और यह जल लगातार  भागी सी अलकनंदा नदी में बढ़ने के कारण  पढ़ रहा है विक्रम सिंह के अनुसार सुबह गंगा का जलस्तर09:00 -बजे 338.86 m-10:00 -बजे 338.95 m
12बजे  - 339.50m* था जबकि खतरे का निशान
- 340.50m* है लेकिन 1बजे  यह उसे भी पार कर गया है। जिसकी सूचना हरिद्वार प्रशासन को भी दे दी गई है इसी के साथ उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने गंगा तटों के किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ियों में सभी लोगों को हाई अलर्ट कर उन्हें अपनी छोरियां छोड़े जाने की चेतावनी दे दिया हरि गिरि ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा गंगा में बढ़ रहे जल स्तर के खतरे को भांपते हुए गंगा के किनारे आश्रमों धर्मशाला व स्कूलों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है।

Post A Comment: