ऋषिकेश 25 जुलाई। सेवा भारती ऋषिकेश द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष जी ने आज ओरावली आश्रम रायवाला में सेवा भारती वाटिका में वृक्षारोपण किया ।
   इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि बरसात के मौसम में वृक्षारोपण का अत्यधिक महत्व है इस मौसम पर यदि ठीक से पौधों की देखरेख हो जाए तो शत प्रतिशत पौधे जीवित रह सकते हैं  ।
     श्री अग्रवाल ने कहा ओरावली आश्रम के आसपास हरियाली का वातावरण जो मनुष्य जीवन के लिए  अत्यंत आवश्यक है ।
   विधानसभा अध्यक्ष जी ने कहा कि  सेवा भारती उत्तराखंड द्वारा  उपेक्षित, वंचित  समाज को देश की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए  कार्य किया जा रहा है  । श्री अग्रवाल ने कहा है कि वृक्षारोपण  समय की आवश्यकता है  देश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए  वृक्षारोपण ही एक  माध्यम है l
      इस अवसर पर ओरावली आश्रम के स्वामी ब्रह्म देव जी महाराज , सेवा भारती की अध्यक्षा श्रीमती दीपिका तायल ,अंकित गुप्ता, जयंत किशोर शर्मा, दीपक पायल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार , अभिनव गोयल, अतुल जैन आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: