-मुख्यमंत्री ने एम्स को 200 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाए जाने के साथ, आईडीपीएल से एम्स तक फोर लाइन सड़क बनाए जाने की घोषणा की
-ऋषिकेश एम्स खुलने के बाद दिल्ली का 33% दबाव हुआ है कम
ऋषिकेश,03जुलाई ।प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश एम्स में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश ,हिमाचल, हरियाणा से आने वाले लोगों का पहले की अपेक्षा बेहतर उपचार किया जा रहा है जिसके कारण दिल्ली के एम्स का का दबाव 33% कम हो गया है। एम्स की 200 एकड़ भूमि की दरकार को भी उत्तराखंड सरकार शीघ्र पूरा करने जा रही है। यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में नवनिर्मित प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन करने के उपरांत आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश का एम्स देश के अन्य एम्सों की अपेक्षा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है उन्होंने कहा इसी के साथ देश में 5 एम्सो का निर्माण प्रारंभ किया जा गया था ।लेकिन ऋषिकेश एम्स में जिस गति के साथ यह कार्य किया गया है उसकी उत्तराखंड सरकार सराहना करती है साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर जो उपचार दिया जा रहा है उससे उत्तराखंड ही नहीं बल्किअन्य राज्य की जनता पूरी तरह लाभ उठा रही है उनका कहना था कि एम्स के निदेशक रविकांत ने और अन्य सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार से 200 एकड़ भूमि और उपलब्ध कराए जाने की मांग की है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आईडीपीएल की 900 एकड़ जमीन जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन हॉल बनने जा रहा है उसमें से राज्य सरकार ने 200 एकड़ भूमि एम्स को दिए जाने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा इसी के साथ राज्य सरकार एम्स ऋषिकेश से आईडीपीएल तक चार लेन सड़क बनाने का निर्णय भी लिया है जिसका कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार ऋषिकेश पर मोतीचूर के निकट एन एच द्वारा बनाई जा रही सड़क पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क एनएच के कारण सिर दर्द बन गई है जिसे लेकर वह पिछले दिनों सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले थे जिनसे उन्होंने इस सड़क को लेकर गंभीर रूप से वार्ता की थी उन्होंने बताया था कि इस सड़क में निर्माणाधीन कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया है और नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं जिसके बाद यह सड़क बनाई जाएगी।

Post A Comment: