देहरादून। पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा अजय रौतेला पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र का कार्यभार सौपते हुये।
अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं अजय रौतेला
इससे पहले 2001 बैच के आईपीएस अजय रौतेला2014 में देहरादून के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में डीआईजी बनने के बाद वह अपर गृह सचिव पद शासन में तैनात रहे। उसके बाद उनको डीआईजी कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद फिर से इनको अपर गृह सचिव का चार्ज दिया गया। उसके बाद सोमवार देर शाम अजय रौतेला को डीआईजी गढ़वाल का पदभार दे दिया गया।
 अजय रौतेला पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि उनकी प्राथमिकता होगी अपराध नियन्त्रण होगा। पुलिस की कानून व्यवस्था पर फोकस रहेगा। मानसून सीजन है, रेन्ज के सभी जनपदों आपदा से पूर्व की तैयारियों पर पुलिस का रिस्पोंस पर फोकस रहेगा। साथ ही रेन्ज स्तर पर गाठित एसआईटी (भूमि) के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्यों को प्राथमिकता से ली जायेगी। जनपद हरिद्वार व देहरादून के ट्रैफ्रिक पर कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

Post A Comment: