देहरादून। धुमाकोट में  हुए भीषण बस हादसे से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी आहत है। उन्होंने अपने शोक संदेश में  कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह से हादसे के पीड़ितों के परिजनों के साथ है। उनसे जो भी बन पाएगा वे करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक पहाड़ी मार्गो पर आवाजाही के साधन सीमित है। जिसके चलते पहाड़ी मार्गो में  वाहनों में ओवर लोडिंग की समस्या हो रही है और पहाड़ के लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर है। सुबोध ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे कि प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में  आवाजाही के अधिक से अधिक सांधन उपलब्ध हो जल्दी ही इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। जिससे की पहाड़ी मार्गो पर लोग सुगम सफर कर सकें। सुबोध उनियाल ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्प रत है। सरकार के संज्ञान में  पहाड़वासियों की पीड़ा है। इसके लिए उनकी सरकार कई तरह के उपायों की खोज करके जल्द ही कार्ययोजनाएं तैयार करेगी।

Post A Comment: