ऋषिकेश,13जुलाई ( आज का आदित्य) जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बेगवाड़ी में पेड़ से गिरकर घायल  एक युवक की एम्स   मे  उपचार के दौरान मौत तो गई ।प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम  बेकवाड़ी निवासी 31 वर्षीय में  अमित कुमार उस पुत्र सुरेश कुमार जो कि अपने घर के आंगन में लगे आडू के पेड़ से गिरकर गंभीर  रूप से घायल हो गया था जिसे श्रीनगर हॉस्पिटल मे उपचार हेतु ले जाया गया। लेकिन वहां सुविधा न होने पर  शुक्रवार की रात्रि 3:00 बजे ऋषिकेश एम्स मे उपचार के  लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मृतक अमित कुमार के पिता सुरेश कुमार का चिकित्सकों पर आरोप है कि उन्होंने उपचार में देरी के साथ लापरवाही की है जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई है जिन्होंने सुरेश कुमार की मौत के बाद एम्स में भारी हंगामा भी किया लेकिन उन्हें वहीं कुछ लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया।

Post A Comment: