ऋषिकेश 13 जुलाई। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में  लक्ष्मण झूलासे नीलकंठ जा रही एक टाटा इंडिको  के  गट्टू घाट मे खाई में गिर जाने के परिणाम स्वरुप  एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसमें सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया है प्राप्त समाचार के अनुसार यह कार सवार सभी  बृहस्पतिवार  कि शाम को  पटेल नगर से ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम घूमने आए थे और रात्रि में स्वर्ग आश्रम में ही ठहरे थे  ।जिन्होंने सुबह गंगा स्नान किया और  नीलकंठ के लिए रवाना हो गए  जो कि टाटा इण्डिको यू.के 07सी/79 9से शुक्रवार  की सुबह 6बजे नीलकंठ जा रही थी ।कि अचानक गट्टू घाट में गहरी खाई में जा गिरी ।जिसके परिणाम स्वरुप ब्रहमपुरी पटेल नगर निवासी सुमन देवी पत्नी बंटी कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसमें सवार   लोकेश कुमार  पुत्र धर्मवीर सिंह  ,
विपन  पुत्र माम  चंद,  कुन्ती देवी पत्नी सुख   पाल,नीतू पत्नी लोकेश ,लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया ।कार में पांच छोटे बच्चों सहित कुल 11 लोग सवार थे। सभी बच्चों की उम्र ढाई वर्ष से तीन वर्ष बताई जा रही है जो सभी सुरक्षित है  पुलिस  ने सुमन देवी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।

Post A Comment: