रुड़की। लक्सर की मौहम्मदपुर बुजुर्ग किसान सेवा सह समिति के सचिव किरणपाल सैनी को विजिलेंस की टीम ने घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी किरणपाल सैनी विभाग के ही कर्मी से उसके वेतन एरियर देने के नाम पर कमीशन की मांग कर रहा था। एरियर देने के नाम पर किरणपाल द्वारा 38 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी गयी तो शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सचिव को 38 हज़ार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर दिया गया है।

Post A Comment: