हरिद्वार: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत माता मंदिर पहुंचकर भारत माता मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंच जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त कर आश्रम में पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ आध्यात्मिक दौरे पर हरिद्वार प्रवास पर हैं। सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने भारत माता मंदिर पहुंच उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी आकर उनमें आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। संतों ने समय-समय देशहित में सरकार और राजनेताओं का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य किया है। संत ही हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और स्वामी ललितानंद गिरी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।


Post A Comment: