ऋषिकेश 23 जुलाई। परमार्थ निकेतन में जल के महत्व एवं जल संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 40 से अधिक की संख्या में विभिन्न समाचार एजेंसियों के संवाददाता बंधुओं ने सहभाग किया।
 सेमिनार का आयोजन ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस परमार्थ निकेतन और नेशनल सेंटर आॅफ गुड गवर्नेंस मसूरी के संयुक्त तत्वाधान के किया गया। इसके अन्तर्गत जल संरक्षण, जल का महत्व, खेती के लिये जल का उचित उपयोग की तकनीक, स्वच्छता का महत्व, गंगा प्रदूषण एवं वृक्षारोपण आदि विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिये मीडिया की भूमिका, समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से जन जागरण अभियान जैसे अनेक विषयों पर खुली चर्चा हुई। चर्चा के पश्चात प्रश्न-उत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें जीवा के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। तत्पश्चात स्ंावाददाता बंधुओं नेे परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किय।
 संवाददाताओं को सम्बोधित करके हुये स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मीडिया देश का चैथा स्तंभ है। मीडिया की शक्ति से देश में अनेक अद्भुत परिवर्तन हुये है। मीडिया की ताकत से जनहित में अनेक विलक्षण परिवर्तन हुये है। अब समय आ गया है कि मीडिया पर्यावरण, जल, नदियों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिये आगे आये और जन जागरण का कार्य सम्भालें।
 सभी प्रतिभागियों ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के साथ विश्व स्तर पर शांति, समृद्धि एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति की प्रार्थना के साथ विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।

 इस अवसर पर शिया धर्म गुरू कोकब मुस्तबा, सूर्य समाचार राजकुमार गिरि, यादवेंद्र सिंह, जी मीडिया, हरेंद्र कुमार, दैनिक भास्कर, नीरज कुमार, स्वच्छ भारत मिशन, मिथिलेश पाठक, दैनिक जागरण, इजहर हुसैन, प्रभात खबर, उमेश प्रताप, सनमार्ग एवं अन्य संवाददाता बंधुओं ने सक्रियता से सेमिनार में प्रतिभाग किया।

Post A Comment: