ऋषिकेश, 24 जुलाई। घर के सामने पड़े रेत बजरी को हटाए जाने को लेकर दो पक्षों में हुई कहा सुनी   के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों व पाठल से  हमला कर दिया।हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त समाचार के अनुसार सर्वहारा नगर निवासी पवन गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता तथा अनिल गुप्ता  के घर पर निर्माण कार्य हो रहा था  जिसके लिए उन्होंने  रेत बजरी  अपने घर के सामने डाला हुआ था जिसे हटाए जाने को लेकर पड़ोसी के साथ सोमवार की देर रात कहासुनी हुई थी जिसकी शिकायत अनिल गुप्ता ने आई डीपी एल  चौकी   को दी थी लेकिन जिससे नाराज होकर पड़ोसियों ने 10-15 लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर सुबह 10:00 बजे करीब हमला बोल दिया जिसमें पवन गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता तथा उसका भाई अनिल गुप्ता,पीयूष गुप्ता पुत्र योगेंद्र प्रसाद , बहन पूजा  निवासी काले की ढाल  को गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस चौकी  प्रभारी दीपक तिवारी का कहना है कि उनके यहां तहरीर दी गई है जिस पर जांच की जा रही है उसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा l

Post A Comment: