चंपावत: राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास छतकांडा में शनिवार दोपहर खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही एक बुलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस, आपदा, कार्यदायी कंपनी के श्रमिकों व ग्रामीणों ने घंटो रेस्क्यू कर घायलों को बमुश्किल निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर शाम हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया। करीब सात घंटे चले रेस्क्यू के बाद रात आठ बजे चौथे शव को खाई से निकाला जा सका।
टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है। बारिश के चलते मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही बोलेरो बनलेख व धौंन के बीच छतकांडा में अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बुलेरो में चालक समेत दस लोग सवार थे। चालक छटक कर पास में ही गिर गया। वह लिफ्ट मांगकर जिला अस्पताल चला आया। मार्ग में काम कर रहे शिवालया कंपनी के श्रमिकों ने घटना की सूचना पुलिस व आपदा कंट्रोल रूम को दी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व आपदा की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा व एसपी धीरेंद्र गुंज्याल भी पहुंचे। करीब तीन घंटे चले कठिन रेस्क्यू अभियान में खाई से महिला व बच्चे समेत छह घायलों को निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चालक भुवन तिवारी (28) पुत्र गणेश दत्त हाल निवासी चारूबेटा खटीमा मूल निवासी बाराकोट, महेंद्र सिंह (35) पुत्र भूपाल सिंह निवासी थल मुआनी पिथौरागढ़, राम नाथ उर्फ नितिन (10) पुत्र गणेश नाथ निवासी दन्या अल्मोड़ा, परवीन सिंह (24) पुत्र खड़क सिंह निवासी सेलमाली मुनस्यारी पिथौरागढ़ तथा मीना देवी (38) पत्नी होशियार सिंह निवासी थल मुवानी पिथौरागढ़ के हैं। एक घायल बेहोश है। उसका नाम पता नहीं चल पाया है। परवीन व महेंद्र आर्मी जवान है। महेंद्र की माता सावित्री देवी व मामा लक्ष्मण की इस हादसे में मौत हो गई।

Post A Comment: