ऋषिकेश ,07 जुलाई। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश मे काफी समय से चल रहे बच्चों के डॉक्टर की कमी अब पूरी हो गई है जिन के स्थान पर डॉक्टर रोहित उपाध्याय वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है इसी के साथ डॉ सुरेश कुमार अरोड़ा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को उधम सिंह नगर भेज दिया गया है उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय गढ़वाल के मुख्य द्वार पर स्थित है जो कि गढ़वाल का सबसे बड़ा चिकित्सालय कहलाता है लेकिन इस चिकित्सालय मे अभी भी डॉक्टरों की कमी चल रही है जनप्रतिनिधियों द्वारा भी। इस कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जा रहा है लेकिन डॉक्टरों के अभाव होने के चलते ऋषिकेश चिकित्सालय मे हमेशा डॉक्टरों का अभाव बना है इस अस्पताल को जनता ने रेफर अस्पताल का नाम दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है
इस संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र सिंह तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार संबंधित विभाग को पत्र व्यवहार किया जा रहा है लेकिन पूरे राज्य में डॉक्टरों के अभाव के चलते डॉक्टरों की पूर्ति होना मुश्किल हो रहा है

Post A Comment: