मुनि की रेती पुलिस व आरटीओ विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
-80 वाहनों के काटे चालान
ऋषिकेश,07जुलाई। मुनि की रेती पुलिस तथा आरटीओ विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 80 वाहनों के जहां चालान काटे गए वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों के चालान भी काटे।शनिवार को मुनि की रेती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी नरेंद्र नगर जे पी जुयाल आरटीओ टिहरी श्री ज्योति शंकर मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती आर के सकलानी के द्वारा कैलाश केट व तपोवन चौकी के सामने संयुक्त रुप से भारी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब 80 वाहनों के चालान किया। कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में पाए पाए जाने के कारण दो चालकों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई जिनके नाम रोहतास कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ,चंद्रवीर सिंह पुत्र मनवीर सिंह निवासी कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट थाना डोईवाला जनपद देहरादून वहीं चेकिंग के दौरान दो ट्रकों पर सरिया खतरनाक तरीके से बाहर रखा हुआ पाए जाने पर निम्नलिखित दो चालकों के विरुद्ध धारा 279 /336 आईपीसी के तहत थाना मुनि की रेती पर अभियोग पंजीकृत कराए जिनके नाम हरपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी एक न्यू बस्ती पटेल नगर थाना पटेल नगर जनपद देहरादून,कुलबीर सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी निवासी नेहरू ग्राम थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून बताये गये है।उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरिया को ट्रक से बाहर निकाल कर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है उत्तराखंड में यह पहला मौका है जब सरिया बाहर निकले होने के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की गई है।

Post A Comment: