ऋषिकेश,07जुलाई। उच्च न्यायालय के आदेश पर  नगरों में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को ऋषिकेश प्रशासन भी सड़कों पर उतरा जिसने हरिद्वार रोड स्थित कोयल घाटी से श्यामपुर तक तथा बेराज रोड पर स्थित एम्स के सामने का सभी अतिक्रमण बलपूर्वक हटा दिया। उप जिलाधिकारी हर गिरी तथा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया वहीं कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों को समेट लिया जिससे हरिद्वार रोड व बैराज रोड अतिक्रमण मुक्त हो गया ।लेकिन उसके बावजूद कुछ  पक्के अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन से कुछ समय मांगा लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और जेसीबी से उनका अतिक्रमण हटा दिया। यहां यह भी बता दें कि इससे पूर्व स्थानीय प्रशासन हरि गिरि की ओर से 3 दिन पूर्व सार्वजनिक मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि वह सड़कों पर से अतिक्रमण को हटा ले वरना  शनिवार से प्रशासन स्वयं इस प्रकार के अधिकारों को हटा देगा इसी के चलते आज नगरपालिका तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरा और उसने तमाम अतिक्रमणकारियों को हटा दिया जिससे स्थानीय नागरिकों ने ली राहत की सांस ली है।

Post A Comment: