देहरादून। नाबालिक लड़की से बलात्कार के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
 21 अप्रैल को नाबालिक पीड़िता उम्र 17 वर्ष निवासी खड़खड़ी हरिद्वार ने सूचना अंकित कराई की ’वह सेलाकुई में माह फरवरी 18 से एक फैक्ट्री में काम कर रही थी उसी दौरान उसकी मुलाकात फैक्ट्री काम करने वाले एक अन्य लड़के सत्यभान पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष से हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई और वह पीड़िता को यह बोलकर की उसके बड़े भाई की शादी है बताकर अपने घर मैनपुरी माह मार्च 18 में लेकर गया और वहाँ पर पीड़िता के साथ लगातार कई दिनों तक जबरदस्ती बन्धक बनाकर बलात्कार किया गया’ और बाद में उसको गाजियाबाद लाकर छोड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। ’इस सूचना पर थाना सहसपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया। मुखबिर से सूचना मिली कि बलात्कार का आरोपी सत्यभान’ को सेलाकुई में देखा गया है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Post A Comment: