ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल की नगर पंचायत जोंक के अंतर्गत किए जा रहे गंगा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जल निगम द्वारा उच्च न्यायालय के  गंगा से दो सौ मीटर की दूरी पर  किए गए निर्माण कार्यों  पर रोक के बावजूद निर्माण कर  खुलेआम  धज्जियां उड़ाई जा रही हैं  उल्लेखनीय है कि  गंगा प्रदूषण  नियंत्रण इकाई द्वारा वेद निकेतन के निकट  लाखों रुपए की लागत से  सेफ्टी टैंक का निर्माण गंगा किनारे अवैध तरीके से किया जा रहा है  जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है जिनका आरोप है कि  इस सेफ्टी टैंक का  गंदा पानी बरसातों में रिसकर   गंगा जी में जाएगा और गंगा का पानी मैं पीने योग्य नहीं रहेगा  उन्होंने कहा कि  एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा को निर्मल  व स्वच्छत बनाने को लेकर करोड़ों रुपए परियोजना में  खर्च कर रहे हैं वहीं ऋषिकेश के गंगा किनारे इस प्रकार सरकारी विभाग द्वारा अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण कार्य  के कारण प्रधानमंत्री की नमामि गंगे योजना को धक्का लग रहा है जिसे  शीघ्र  जनहित में रोका जाना अत्यंत आवश्यक है  इस निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत जोंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत का आरोप है कि  इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं हैं जो कि नियम विरुद्ध निर्माण किया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा गया है निर्माण कार्य  की जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।

Post A Comment: