ऋषिकेश। ऋषिकेश में दो दुकानों का सटर तोड़कर सामान उड़ाने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल व नगदी बरामद कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सचदेवा पुत्र श्रीचन्द सचदेवा, मैसर्स सचदेवा ट्रेडर्स, लाजपतराय मार्ग ऋषिकेश ने थाने पर सूचना अंकित करायी थी की रात्रि में अपनी दुकान का शटर बन्द कर अपने घर चला गया था। प्रातः देखा तो मेरी दुकान के गल्ले में से 45,000 रूपये नगद, चांदी के सिक्के व एक सैमसंग मोबाईल फोन चोरी हो गया था। मनोज सचदेवा की सूचना पर थाना ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
क्षेत्र में चोरी की इस वारदात के सफल निस्तारण व अभियुक्तों की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में प्रकाश में आये चोरो का भौतिक सत्यापन किया गया। सीसी टीवी व भौतिक सत्यापन से पुलिस टीम को काफी सफलता प्राप्त हुई।
शनिवार को पुलिस टीम रात्रि गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग में मेन बाजार व मुखर्जी मार्ग पर पंहुचे तो मुखबिर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रात्रि के समय जिन्होने लाजपतराय स्थित दुकान में चोरी की थी, उनमें से गुच्चु नाम का एक चोर अपने अन्य साथी के साथ 72 सीढी आस्थापथ पर बैठा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आस्थापथ से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। इन दोनो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो इन्होने बताया कि उन्होंने 26 जून की रात्रि मेन बाजार लाजपतराय मार्ग मेंं एक दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की थी तथा पुलिस के डर कर भाग गये थे। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर मुकदमा उपरोक्त से चोरी गया सामान बरामद हुआ। दोनो को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम विनोद अग्रवाल उर्फ गुच्चु पुत्र लक्ष्मण सिंह अग्रवाल निवासी ऋषिकेश व केशव बस्ती डोईवाला व रवि प्रकाश उर्फ जितेन्द्र पुत्र प्रहलाद निवासी पुलिस चौकी ढालवाला के पास गत्ता फैक्ट्री से आगे, ढालवाला टिहरी गढवाल बताया।
चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, व0उ0नि0 अमरजीत सिंह, उ0नि0 अरूण त्यागी, चौकी प्रभारी, कॉस्टेबल महेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह,सोनी कुमार व मंगल सिंह शामिल रहे।

Post A Comment: