ऋषिकेश, 25 जुलाई। मंगलवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त द्वारा बुलाई गई कांवड़ मेले के दौरान सभी विभागों की समीक्षा बैठक में ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय सहित आसपास के तमाम अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन को लेकर हुए हंगामे के दौरान दिए गए ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के औषधि भंडार के प्रभारी वाईएस राणा ने बताया की ऋषिकेश में हर समय एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रहता है। और आज बुधवार को भी 25 वाइल उपलब्ध है। लेकिन जनता में एंटी वेनम इंजेक्शन के ना होने संबंधी प्रकाशित किए गए समाचार पूरी तरह निराधार है। राणा ने बताया कि एंटी वेनम इंजेक्शन हमेशा उपलब्ध है ।जनता को इस प्रकार की खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, और उनको औषधि भंडार प्रभारी से पूरी जानकारी लेनी चाहिए राणा ने बताया कि एंटी वेनम इंजेक्शन कभी भी ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में समाप्त नहीं होते हैं ।क्योंकि इनकी खपत बहुत ही कम मात्रा में होती है यदि कम भंडारण होता है तो उसकी डिमांड तत्काल कर दी जाती है जिससे किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। राणा के अनुसार 6 वर्ष से एंटी वेनम इंजेक्शन की कोई डिमांड सीएमओ के यहां ना कर डीजी के यहां की गई है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
स्वास्थ्य
ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में एंटी वेनम इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है: वाई एस राणा


Post A Comment: