ऋषिकेश,25जुलाई। मंगलवार की देर रात ऋषिकेश सेहुआ मैं माल सहित ट्रक चोरी को पुलिस में 24 घंटे के अंदर बरामद कर टैक्स चोरी का खुलासा कर दिया है यह जानकारी ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने देते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि में लिखवार सिंह नेगी पुत्र आशा सिंह नेगी निवासी 524 गंगा नगर ऋषिकेश ने लिखित सूचना दी कि मेरा 10 टायर ट्रक संख्या यू.के. 07 CC 2198 रेलवे रोड पर मेरे गोदाम के पास में मय माल के खड़ा हुआ था जिसको किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 340/18 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अरुण त्यागी के सुपुर्द की गई| ऋषिकेश क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई ट्रक चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका अवलोकन करने पर पता लगा कि उक्त ट्रक अज्ञात चोर द्वारा नटराज चौक से देहरादून की ओर ले जाया गया है जिस पर टीम द्वारा उक्त रोड पर पड़ने वाले सभी कमरों का अवलोकन किया गया मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक ट्रक थाना रोड से आगे जंगलात बैरियर के पास सेंड चौकी पर खड़ा हुआ है जिसमें से कुछ लोग माल उतार रहे हैं संभवता वह ट्रक आपके यहां से चोरी हुआ ट्रक है जिस पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चेक किया तो उक्त ट्रक चोरी हुआ ट्रक था जिसमें से 3 लोग माल उतार कर एक लोडर में भर रहे थे टीम द्वारा तत्काल आवश्यक बल प्रयोग कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चोरी हुआ ट्रक चोरी हुआ माल बरामद किया गया ट्रक के अंदर चेक किया तो उसमें टॉप्स कंपनी के अचार व सॉस की पेटियां पाई गई पूछताछ पर अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रक को हम लोग कल ऋषिकेश रोड से चोरी कर लाए हैं तथा आज यहां इसमें से माल को उतारकर दुकान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तो योगेश मनराल पुत्र अनिल मनराल
निवासी गांव भोगपुर रानी पोखरी, विनोद सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी टोली चौकी के पास डोईवाला,नरेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह,निवासी पुलिस चौकी के पास डोईवाला है जिनके पास से ट्रक संख्या UK 07 CC 2198 अनुमानित लागत 1200000 रुपए ,509 अनुमानित लागत 1500000 रुपए भी बरामद किये गये है।
निवासी गांव भोगपुर रानी पोखरी, विनोद सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी टोली चौकी के पास डोईवाला,नरेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह,निवासी पुलिस चौकी के पास डोईवाला है जिनके पास से ट्रक संख्या UK 07 CC 2198 अनुमानित लागत 1200000 रुपए ,509 अनुमानित लागत 1500000 रुपए भी बरामद किये गये है।


Post A Comment: