ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से हुआ भारी नुकसान
 ऋषिकेश,23  जुलाई।   श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र खदरी में आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत ट्रंसफार्मर सहित ग्रामीणों के बड़ी मात्रा में घरेलु उपकरण जल गये, जिससे वार्ड नम्बर छै में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान ने बताया कि दिनभर बिजली गुल होने से लोग गर्मी और उमस के कारण बेहाल रहे।रविवार का दिन होने के कारण स्कूली बच्चों को भी घरों में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।ट्रंसफार्मर के समीप एक घरेलु गेट को भी क्षति पहुंची है जबकि कई रेफ्रिजरेटर और इन्वर्टर सहित टीवी जलने की खबर है।रविवार की छुट्टी के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आखिर देर शाम गये नया ट्रंसफार्मर लगा दिया।ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए श्यामपुर क्षेत्र के विद्युत उपखण्ड अधिकारी महेन्द्र सिंह स्वयं नजर बनाए हुए थे उन्होंने कहा नागरिकों को अच्छी सेवा देना हमारा पहला कर्तव्य है लेकिन कभी कभार अचानक आये फाल्ट से  हमें भी जूझना पड़ता है,ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही कर ट्रांसफार्मर बदली किया गया है।

Post A Comment: