साल भर से ज्यादा समय के इंतजार के बाद कांग्रेस ने 23 जिला-महानगरों के ‘कप्तान’ घोषित कर दिए है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संगठनात्मक जिला-महानगरों में अपने ‘कप्तान’ घोषित किए। 23 संगठनात्मक जिला-महानगरों में अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन के हिसाब से तीन जिलों में बंटे देहरादून में दून महानगर का जिम्मा लालचंद्र शर्मा, पछवादून का संजय किशोर और परवादून का गौरव सिंह चौधरी को दिया गया है।
संगठनात्मक जिले पौड़ी और कोटद्वार में अध्यक्ष की अभी घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली में प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ कई दौर की वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला-महानगरों की सूची फाइनल की है। रविवार को प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष की ओर से स्वीकृत सूची को जारी कर दिया गया।

कहां कौन बना अध्यक्ष
पुरोला में राजेंद्र सिंह राणा, उत्तरकाशी में मनमोहन शाह, टिहरी में सूरज राणा, देवप्रयाग में हिमांशु बिजल्वाण, देहरादून महानगर में लालचंद शर्मा, देहरादून ग्रामीण पछवादून में संजय किशोर, परवादून ऋषिकेश में गौरव सिंह चौधरी, हरिद्वार शहर में संजय अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण में धर्मपाल सिंह, रुड़की महानगर में कलीम खान, चमोली में विरेंद्र सिंह रावत, रुद्रप्रयाग में ईश्वर सिंह बिष्ट, डीडीहाट में नरेश द्विवेदी, पिथौरागढ़ में त्रिलोक महर, बागेश्वर में लोकमणि पाठक, रानीखेत में महेश आर्य, अल्मोड़ा में मोहन सिंह मेहरा, चंपावत में उत्तम सिंह देव, नैनीताल में सतीश नैनवाल, हल्द्वानी शहर में राहुल छिमवाल, काशीपुर में संदीप सहगल, रुद्रपुर में जगदीश तनेजा, ऊधमसिहनगर में जितेंद्र शर्मा।

Post A Comment: