ऋषिकेश: उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश शाखा में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें भुवन चंद फुलारा ऋषिकेश शाखा के तीसरी बार अध्यक्ष चुए गए। 
शनिवार को आयोजित वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी मुकेश नैथानी व समीर सोंधी ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष पद पर भुवन चंद फुलारा को तीसरी बार चुना गया। प्रदीप कुमार को प्रथम बार शाखा मंत्री चुना गया। वहीं नवीन चंद तिवारी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल मलिक, विरेश त्यागी, महेंद्र सिंह, भुवन सेमवाल, मुकेश कुमार, जगदीश कुमार, सुभाष कुमार, सोरन सिंह, राम बाबू आदि उपस्थित रहे। 

Post A Comment: