ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, देहरादून रोड ऋषिकेश मैं 37 अति निर्धन विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया गया।
विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संजय गौड़ ने बताया कि विद्यालय में कई छात्र ऐसे हैं जिनके माता-पिता का आधार कार्ड नहीं बना हुआ है जो कि विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफार्म में सरकारी अनुदान प्राप्त करने के लिए आवश्यक है । जिस कारण 37 विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म नहीं मिल पाई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे ऋषिकेश थानाध्यक्ष प्रवीण कोशियारी ने स्वयं बच्चों को स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया और कहा कि यूनिफॉर्म में स्कूल आने सेअनुशासन बढ़ता है एवं यह अनुशासन जीवन शैली का हिस्सा बन जाता है । विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं खेलकूद दोनों में मन लगाने के लिए प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष लॉयन अतुल जैन ने बताया की लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल निर्धन छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है एवं आवश्यकता अनुसार हर सहायता के लिए अग्रसर रहता है।
इस अवसर पर क्लब सचिव हिमांशु अरोड़ा, क्लब कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विनीत गुलाटी, अमन आनंद, पुनीत गर्ग, प्रशांत जगदंबग्नि, अभिनव गोयल, डॉक्टर गगन शर्मा, अंकुर अग्रवाल, पंकज चंदानी, लविश अग्रवाल, धीरज मखीजा एवं सुशील छाबड़ा उपस्थित थे।

Post A Comment: