ऋषिकेश। यूथ कांग्रेस के 59 वे स्थापना दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस ज़िला टिहरी गढ़वाल के महसचिव आशीष रणाकोटी ने पूर्व राज्य मंत्री (दर्जाधारी) रमेश उनियाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में गोष्ठि का आयोजन किया गया। साथ ही मिठाई खिला कर हर्ष ओर उल्लास से मनाया गया। इस मोके पर सभी युवाओ ने अपने अपने विचार रखें। साथ ही अगस्त क्रांति व महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकलप लिया। मुख्य वक्ताओ मे रमेश उनियाल ने सभी युवाओं को यूथ कांग्रेस व अगस्त क्रांति के बारे में बताया ओर कांग्रेस की रीति नितियो से अवगत कराया ओर आने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी के पक्ष में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मोके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश सकलनी, दिनेश भट्ट, मुकेश रोंतेला, हरीश बिजलवान, अभिषेक भट्ट, पंकज बिजलवान, मुकेश भण्डारी, ऋतिक कुमार, विकाश नेगी, अभिषेक नेगी, ऋषभ भंडारी, रोहित चौहन, अमन चौहन, तुषार उनियाल, अजय पनवार आदी युवा साथी मोजूद रहे।


Post A Comment: