ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा ने आज निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल मायाकुंड में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुवे शहीद हुवे उत्तराखंड ऋषिकेश के वीर सैनिक हमीर सिंह पोखरियाल एवं कोटद्वार के मनदीप सिंह रावत की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दोनों शहीद हुवे वीर सैनिकों की याद में एक एक पोधा भी रोप उनको नमन किया।
इस मौके पर उड़ान स्कूल के निदेशक डॉ राजे नेगी ने स्कूली बच्चों को अगस्त क्रांति दिवस के बारे में बताते हुवे आजादी के इतिहास की जानकारी दी और बताया की द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। इस आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी इसीलिए इतिहास में नौ अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है।इस मौके पर उत्तम असवाल,अमन त्यागी,जसमीत कोर,हिमाद्रि त्यागी,मीनाक्षी राणा,प्रियंका कुकरेती,प्रिया क्षेत्री,हर्षिता ठाकुर, दिव्या सक्सेना उपस्थित थे।

Post A Comment: