-छात्रसंघ के चुनाव उपाध्यक्ष का पद छात्रों के लिए आरक्षित
-चुनाव में खर्च सीमा 5000 से बढ़ाकर 25000 की गई
ऋषिकेश 30 अगस्त। स्थानीय पंडित ललित मोहन स्नाकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में भी सरकार द्वारा लिए गए वर्ष 2018 -19 के छात्र संघ चुनाव 8 सितंबर को ही संपन्न कराए जाएंगे। जिसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी ।यह जानकारी ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी एन.पी नगवाल ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को देते हुए बताया कि महाविद्यालय में 8 सितंबर को छात्रसंघ के चुनाव करवाए जाएंगे ।जिसकी मतगणना भी चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद प्रारंभ हो जाएगी, और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव ,कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस बार उपाध्यक्ष का पद छात्रा के लिए जहाँ आरक्षित किया गया है। वही चुनाव खर्च हुए भी 5000 की जगह 25,000 रुपए किए जाने की सीमा तय की गई है। नगवाल ने बताया की छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय की चुनाव संचालन समिति में चुनाव की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है ।जिसके चलते शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।चुनाव लिंगदोह कमेटी द्बारा जारी की गई, गाइडलाइन के साथ तो शासन के नियमानुसार ही करवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लिंग दोह समिति ने चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में धन राशि दिए जाने पर प्रत्याशी को चुनाव प्रक्रिया से निष्काषित कर दिया जाएगा। इसी के साथ समिति की सिफारिशों के अनुसार निर्धारित प्रत्येक प्रत्याशी की कक्षाओं में उपस्थिति 75% या उससे अधिक जो भी हो उसका अनुपालन शक्ति से किया जाएगा ।अन्यथा संबंधित प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इस बार प्रत्याशियों को अपनी बात कहने के लिए जनरल हाउस की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रत्येक प्रत्याशी अपना संबोधन 5 मिनट का देगा ।इसी के साथ उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा महाविद्यालय के बाहर जुलूस निकालना ,जनसभा करने अथवा प्रचार लाउडस्पीकर का प्रयोग किए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी के साथ महाविद्यालय की संपत्ति को निरूपित किए जाने हेतु सभी प्रत्याशी संयुक्त आवश्यक रूप से उत्तरदाई भी होंगे। चुनाव अधिकारी नगवाल का कहना था कि छात्र संघ चुनाव मैं 6 पद म नामांकन के आधार पर भी इस बार भरे जाएंगे। जिसके लिए दो छात्राएं एक पद स्नातक विद्यार्थी तथा 1 पद स्नातकोत्तर विद्यार्थी के लिए होगा तथा महाविद्यालय परिसर स्तर पर कर्म से टॉपर हेतु आरक्षित होंगे। यह नामांकन खेलकूद में उसके प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षित किया जाएगा, जिसमें 2 पद एनसीसी ,एनएसएस ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले तथा विद्यालय का नाम रोशन करने वालों के लिए भी आरक्षित होगा ।तथा छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर छात्रा का पद आरक्षित किया गया है ।जो कि अगले वर्ष से पदाधिकारियों के पद हेतु चक्रानुक्रम में छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं ।चुनाव को लेकर आज महाविद्यालय में चुनाव कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई ।जिसमें बी.पी अग्रवाल, पुष्पा उनियाल ,डॉ के एस नेगी ,डॉ एस मेहरा, डॉ वेदप्रकाश ,सुषमा गुप्ता, यशोदा देवी, डॉ दयाधर दीक्षित भी उपस्थित थे।

Post A Comment: