अभिनेता गगन मलिक ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से लिया आशीर्वाद
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने देश के फिल्मी सितारों से किया आह्वान एमएसआर (मीडिया सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत पर्यावरण संरक्षण, गंगा और हिमालय को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त करने के लिये प्रदान करे अपना योगदान


ऋषिकेश, 30 अगस्त। परमार्थ निकेतन में भारतीय माॅडल और अभिनेता गगन मलिक पधारे उन्होनेे परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
मालिक ने परमार्थ निकेतन में सम्पन्न होने वाली विविध आध्यात्मिक एवं पर्यावरण सम्बंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
  प्रसिद्ध अभिनेता गगन मलिक ने संकटमोचन महाबली हनुमान में श्री राम का किरदार तथा उन्हे श्री सिद्धार्थ गौथमा में अपनी भूमिका के लिये संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व बौद्ध फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया था।
 प्रसिद्ध अभिनेता गगन मलिक, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर संजना जाॅन ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती जी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।
स्वामी जी महाराज ने उनका ध्यान पर्यावरण एवं घटते जल की ओर आकर्षित करते हुये कहा कि सिनेमा के माध्यम से समाज मेेें जागरूकता का संदेश भी प्रसारित होना चाहिये जिससे स्वच्छ सोच, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। स्वामी जी ने कहा कि अब देश के फिल्मी सितारों को एमÛ एसÛ आरÛ (मीडिया सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत पर्यावरण संरक्षण, गंगा और हिमालय को स्वच्छ और प्रदूषण रहित रखने में अपना योगदान प्रदान करे।
 
  स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ’अपने राष्ट्र में चमन और अमन बनाये रखने के लिये हम सब को अपने-अपने स्वार्थों से उपर उठकर कार्य करना होगा और एक मिसाल कायम करना होगा। उन्होने कहा कि देश के फिल्मी सितार,े युवाओं के रोल माॅडल होते है इसलिये फिल्मी सितारे, फिल्म और पटकथायें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विलक्षण परिणाम ला सकते है उन्होने सभी से आह्वान किया की प्रकृति, पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने हेतु अपना योगदान प्रदान करे।
अभिनेता गगन मलिक ने कहा कि हिमालय, धरती पर स्वर्ग है और गंगा का पावन तट उस स्वर्ग की आत्मा है। यहां पर आकर आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है उसे शब्दों में व्यक्त करना असम्भव है। मेरे लिये यह स्थान स्वर्ग तुल्य है। उन्होने कहा कि मैने अपने जीवन में श्री राम और अन्य आध्यात्मिक रोल निभाये है उसी से मेरा अध्यात्म के क्षेत्र में रूझान और बढ़़ा है आज परमार्थ निकेतन आकर मेरी आस्था और बढ़ी है। उन्होने कहा कि मैं माँ गंगा और पूज्य स्वामी जी का सान्निध्य पाकर दिव्यता का अनुभव कर रहा हूँ।
  जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी ने अध्यात्म, मानव जीवन एवं प्रकृतिक सम्बंधों के विषयों पर गीता एवं भागवत के व्याख्यानों का उदाहरण देकर गगन मलिक और अन्य विशिष्ट अतिथियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
  स्वामी जी ने अभिनेता श्री गगन मलिक, फैशन डिजाइनर संजना जाॅन, समाजसेवी पारूल महाजन एवं विशिष्ट अतिथियांे को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
 स्वामी जी ने उन्हंे जल संरक्षण, गंगा एवं हिमालय के संरक्षण के लिये संकल्प कराया। सभी ने स्वामी जी महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ विश्व के सभी लोगों को स्वच्छ जल की  आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।

Post A Comment: