ऋषिकेश 4 अगस्त। मानसिक रूप से परेशान  एक युवक द्वारा अपने हाथ की नस काट लिए जाने के बाद चीता पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले कई दिनों से बैराज क्षेत्र में घूम रहे मानसिक रूप से परेशान आशुतोष विश्वास उम्र 50 वर्ष पुत्र देवेंद्रनाथ विश्वास राहुल नगर बाजार कोलकाता पश्चिम बंगाल निवासी ने शुक्रवार की देर रात को अपने हाथ की नस काट ली जिसकी सूचना मिलने पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और उसने उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया।

Post A Comment: