उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा
-अधीनस्थ अधिकारियों को दिए  राहत कार्य करने के निर्देश
  ऋषिकेश ,04अगस्त। विगत कई दिनों से हो रही बारिश से सॉन्ग व गंगा नदी उफान पर है। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं शनिवार को उप जिलाधिकारी हरगिरि ने तहसीलदार के साथ गौहरी माफी गांव मे पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया व लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढाने से जिससे वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। उन्होने बताया कि नदी पर जेसीबी मशीन के द्वारा तटबंध बनाया जा रहा है। जिससे पानी गांव की ओर न जा सके। इस मौके पर गौरी माफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल व सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह रावत ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है शुक्रवार की देर रात  बड़े जल स्तर के कारण  एक मोटरसाइकिल  पानी में बह गई  इसी के साथ  गौरी मां की में रहने वाले डेढ़ सौ परिवारों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है  जिसकी सूचना  प्रशासन को जी गई थी जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि गांव में सॉन्ग नदी के जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

Post A Comment: